
।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, मंगलवार 21जुलाई 2026 ।।
बिलासपुर/ छत्तीसगढ-::: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार दपूम रेलवे भाटापारा- हथबंद रेलवे स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन सेक्शन पर ऑटो सिग्नलिंग कमीशन के लिए नाॅन इंटरलाकिंग का कार्य किया जायेगा, इस कार्य के होने के कारण 22 जुलाई बुधवार 2026 और 23 जुलाई गुरूवार 2026 को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और गेवरारोड रेलमार्ग की करीब आठ मेमू/ पैसेंजर ट्रेनें रद्द की जा रहीं हैं। रद्द रहने वाली ट्रेनें- इस प्रकार हैं- 22जुलाई बुधवार 2026- ट्रेन क्रमांक 68728- रायपुर- बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहैगी । 22 जुलाई 2026 बुधवार को ट्रेन क्रमांक 68734- बिलासपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर रद्द। 22 जुलाई बुधवार को ट्रेन क्रमांक 68733- गेवरारोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द। 22 जुलाई बुधवार को ट्रेन क्रमांक 68719- बिलासपुर- रायपुर मेमू.पैसेंजर रद्द रहेगी।.22 जुलाई बुधवार को ट्रेन क्रमांक 58203- कोरबा- रायपुर पैसेंजर रद्द। 22 जुलाई बुधवार को ट्रेन क्रमांक 58204-रायपुर- कोरबा पैसेंजर रद्द। 22 जुलाई बुधवार को ट्रेन क्रमांक 68746 रायपुर- गेवरारोड पैसेंजर रद्द रहेगी। 23जुलाई 2026 गुरूवार को ट्रेन क्रमांक 68745 कोरबा- रायपुर पैसेंजर रद्द। 22 जुलाई 2026 बुधवार को ट्रेन क्रमांक 68862/68861- झारसुगुड़ा- गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर रेलवे-स्टेशन तक ही चलेगी और बिलासपुर रेलवे-स्टेशन से ही झारसुगुड़ा के बीच चलेगी।.इस दौरान यह ट्रेन बिलासपुर- गोंदिया के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी। यात्रीगणों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा शूरु करने से पूर्व ट्रेनों की वस्तुस्थिति का पता लगाकर ही यात्रा करें।









