
सतना/नागोद : मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा नगर निगम द्वारा नाम निर्दिष्ट पार्षद ( एल्डरमैन) के रुप में भारतीय जनता पार्टी के नितिन अग्रवाल ,दीपक अग्रवाल , अरुण तिवारी व सुशील कुमार गुजर को नगर परिषद नागौद के (एल्डरमैंन) नियुक्ति किए गए हैं इस नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी नागोद मण्डल व जसो मण्डल के पदाधिकारियों /कार्यकर्ताओं व इष्ट मित्रों ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनो को बधाई देते हुए नागोद के विकाश में नव नियुक्त एल्डरमैनो की विशेष सहभागिता जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।







