
*स्लग-इटावा भारतीय दिव्यांग संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष प्रियंका यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया*
एंकर-इटावा में भारतीय दिव्यांग संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष प्रियंका यादव का जन्मदिन संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया इस अवसर पर केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने दिव्यांगजनों के अधिकारों, उनके सम्मान और सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने के अपने संकल्प को दोहराया
वीओ-1:भारतीय दिव्यांग संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक मौजूद रहे सभी ने प्रियंका यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की कार्यक्रम के दौरान संगठन के कार्यों और दिव्यांगजनों के हित में चलाए जा रहे अभियानों पर भी चर्चा की गई संगठन का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक दिव्यांग व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है जो दिव्यांग ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी के अभाव में सरकारी सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं, हमारी टीम उनसे संपर्क कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य कर रही है हमारी सरकार से मांग है कि दिव्यांगजनों को उनकी योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरियों में पर्याप्त अवसर दिए जाएं, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का बेहतर ढंग से पालन-पोषण कर सकें कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा दिव्यांगजनों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जन्मदिन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ
*रिपोर्ट- राम वहा दुर सिंह
*इटावा उत्तर प्रदेश*
*मो-8445191933
- *बाइट-मनीष कुमार जिलाध्यक्ष भारतीय दिव्यांग संगठन*









