A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसतना

मनीष प्रताप सिंह बने भाजपा जनकल्याण मंच मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष

IMG 20260721 110041

IMG 20260721 110022सतना/नागौद। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं भाजपा जनकल्याण मंच के राष्ट्रीय संरक्षक मयंक सिन्हा के निर्देशानुसार मनीष प्रताप सिंह (राव साहब), गढ़ी सुरदहा को भाजपा जनकल्याण मंच मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने मनीष प्रताप सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस अवसर पर मनीष प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए निर्देशों एवं संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा भाजपा जनकल्याण मंच के राष्ट्रीय संरक्षक मयंक सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!