A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

शक्ति में ब्लड बैंक सेंटर का शुभारंभ

IMG 20260720 WA0088

शक्ति ब्लड सेंटर का शुभारंभ…

 

 इंसानियत की मिसाल बने शक्ति ब्लड सेंटर…

 

सक्ती समाचार – नवीन जिला शक्ति में ब्लड बैंक की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी जो जन उपकार विकास सेवा संस्थान, रायगढ़ के द्वारा स्थापित ब्लड सेंटर शक्ति के शुभारंभ के साथ आज पूरी हो गई, यह बात कहते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि यह संस्थान रक्तदान महादान के आगाज के साथ इंसानियत की मिसाल बने। प्रीतम ट्रैक्टर के सामने बाराद्वार रोड शक्ति में मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी पूजा अग्रवाल, डीपीएम कीर्ति बड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, प्रीतम ट्रैक्टर, अधिवक्ता के प्रोपाइटर प्रीतम गबेल, अधिवक्ता चितरंजय पटेल आदि गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति में शक्ति ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया गया।

इन पलों में श्याम सुंदर अग्रवाल ने ब्लड बैंक शक्ति को नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग बताया तो वहीं प्रीतम गबेल ने संचालकों से सेवा भाव के साथ ब्लड सेंटर संचालन का आग्रह किया।

आज प्रथम दिवस पर मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष सरोज अग्रवाल के टीम से श्रीमती बिंदु अग्रवाल, स्पर्श हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ रूपनारायण साहू तथा श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के राजकुमार उर्फ रिंकू निर्मलकर ने रक्तदान किया तो वहीं शक्ति ब्लड सेंटर के संचालक मंडल की ओर से विपिन कुमार पांडे, प्रेम साहू, प्रदीप पांडे के साथ राजीव अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। इन पलों में जन प्रतिनिधियों के साथ ही मीडिया जगत के लोगों ने उम्मीद जाहिर किया कि इस ब्लड बैंक की शुरुवात के बाद अंचल के लोगों को रक्त की कमी महसूस नहीं होगी।ChatGPT Image Jul 6 2026 09 34 40 PM 3

IMG 20260720 WA0089

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!