
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर सागर श्रीमती प्रतिभा पाल एवं उपायुक्त, संभागीय उड़नदस्ता सागर श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव के निर्देशानुसार तथा सहायक आबकारी आयुक्त सागर श्रीमती कीर्ति दुबे के आदेश के परिपालन में आबकारी विभाग द्वारा बीना एवं खुरई क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध हाथभट्टी मदिरा के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई की गई। आबकारी कंट्रोलर, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती पूजा चंद्रन के नेतृत्व में जिले एवं संभागीय उड़नदस्ता के संयुक्त अमले द्वारा उक्त कार्रवाई की गई। खुरई वृत्त प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर एवं बीना वृत्त प्रभारी श्रीमती रोशनी उरेती द्वारा ग्राम सदरपुर, बसारी एवं बीना के आगासौर के टांडा क्षेत्र में दबिश देकर भारी मात्रा में लाहन एवं हाथभट्टी कच्ची मदिरा बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की *धारा 34(1)(ए) एवं 34(1)(एफ) के तहत 10 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए*। कुल 1,865 किलोग्राम लाहन एवं 58 बल्क लीटर हाथभट्टी कच्ची मदिरा बरामद की गई, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य ₹1,98,100* है। उक्त कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक शैलेन्द्र मार्को, सुश्री अपर्णा विश्वकर्मा, एस.पी. साकेत, मदन यादव तथा मुख्य आरक्षक विजया, संगीता, प्रदीप एवं आरक्षक दिलीप, संध्या एवं पुष्पा की सराहनीय भूमिका रही। आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा।



