A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसतना

नागौद को मिली बड़ी सौगात: 33/11 केवी टाउन उपकेंद्र में 3.15 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर हुआ चालू

IMG 20260728 WA0009 1सतना/नागौद। नगर की बढ़ती विद्युत मांग को देखते हुए 33/11 केवी टाउन विद्युत उपकेंद्र, नागौद में 3.15 एमवीए क्षमता का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया है। मंगलवार 28 जुलाई 2026 को शाम 7:30 बजे ट्रांसफार्मर का सफल परीक्षण एवं चार्जिंग पूरी की गई। सभी तकनीकी परीक्षण संतोषजनक पाए गए और ट्रांसफार्मर सामान्य रूप से कार्य कर रहा है।
इस नए ट्रांसफार्मर के शुरू होने से उपकेंद्र की कुल क्षमता बढ़कर 24.15 एमवीए (2×8+5+3.15 एमवीए) हो गई है। इससे नागौद शहर में लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग जैसी समस्याओं में कमी आएगी। साथ ही भीषण गर्मी और त्योहारों के दौरान बढ़ने वाले विद्युत भार के कारण होने वाली कटौती से भी उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता विपिन सिंह, कार्यपालन अभियंता (STM) राज पांडेय, सहायक अभियंता के.के. गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता अजय चौधरी सहित विद्युत विभाग का फील्ड स्टाफ उपस्थित रहा।
सहायक अभियंता के.के. गुप्ता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे विद्युत का सदुपयोग करें तथा समय पर बिजली बिल का भुगतान करें, ताकि क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!