

मकराना। मकराना विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी एवं मकराना प्रधान श्रीमती सुमिता भींचर के जन्मदिवस के अवसर पर युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति, मकराना द्वारा संचालित गौमाता सर्किल, मंगलाना रोड स्थित गौवंश चिकित्सालय में मंगलवार सायंकाल गौसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गौमाता की पूजा-अर्चना से हुआ। इसके पश्चात चिकित्सालय में उपचाररत पीड़ित गोवंशों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर उनकी सेवा की गई तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीडवाना-कुचामन पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल, मकराना डिप्टी विक्की नागपाल तथा मकराना थाना अधिकारी पंकज चौधरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, गौभक्त एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
समिति की ओर से प्रधान सुमिता भींचर का माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान डीडवाना-कुचामन पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल ने गौवंश चिकित्सालय का निरीक्षण किया। समिति के मुख्य संरक्षक ठाकुर मोहन सिंह चौहान एवं संस्थापक पूरणमल (सुरेश कुमावत) ने उन्हें चिकित्सालय की व्यवस्थाओं, घायल एवं बीमार गोवंशों के उपचार, रेस्क्यू सेवा, एम्बुलेंस सुविधा तथा समिति द्वारा किए जा रहे विभिन्न गौसेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने समिति द्वारा निस्वार्थ भाव से किए जा रहे गौसेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।
अपने संबोधन में मकराना प्रधान सुमिता भींचर ने गौवंश चिकित्सालय के निर्माण एवं विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने समिति की गौसेवा गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ऐसे सेवा कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे और भविष्य में भी उनका पूरा सहयोग समिति को मिलता रहेगा।
कार्यक्रम में समिति के मुख्य संरक्षक ठाकुर मोहन सिंह चौहान, संस्थापक पूरणमल (सुरेश कुमावत), राजू जांगिड़, रमेश बागड़ी, श्याम सिंह गुणावती, उमेद बेड़ा, धर्मवीर गुर्जर, मुकेश कुमावत, पशुधन सहायक मुकेश रैगर, भाजपा कार्यकर्ता अजय भींचर, ओम चौधरी, विष्णु सिंह चौहान, कृष्ण दाधीच, नौरत नायक, सुरेंद्र जाजड़ा, गुलाब चौधरी, सोनम दाधीच सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।



