A2Z सभी खबर सभी जिले की

गहरा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बन गया है

सड़क पर बने ऐसे गड्ढे गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं।

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर जमुआर नाले के पास सड़क के बीचों-बीच बना गहरा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। विशेषकर रात के समय और बारिश के दौरान यह गड्डा साफ दिखाई नहीं देता, जिससे कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है।

  • FB IMG 1785825816384

FB IMG 1785825818868

 

FB IMG 1785825816384स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन लंबे समय से गड्ढे की मरम्मत नहीं कराई गई है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है।

लोगों ने संबंधित विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मांग की है कि दुर्घटना होने का इंतजार करने के बजाय तत्काल गड्ढे की मरम्मत कराई जाए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

सड़क पर बने ऐसे गड्ढे गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!