A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर जिले की कपिलवस्तु थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने कम्पोजिट विद्यालय चकईजोत में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सिद्धार्थनगर जिले की कपिलवस्तु थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कम्पोजिट विद्यालय चकईजोत में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी स्कूल का चोरी किया गया सामान नेपाल ले जाकर बेचने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।FB IMG 1785825963970

FB IMG 1785825960943

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रेमशंकर उर्फ प्रिन्स कन्नौजिया, रोहित चौधरी और रोहित चौधरी उर्फ टकलू के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने 31 जुलाई की रात विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, उनका एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, दो टैबलेट, डेस्कटॉप कंप्यूटर, प्रिंटर, माइक्रोस्कोप, इनवर्टर, बैटरी, साउंड सिस्टम, साइंस किट समेत विद्यालय का अन्य सामान और घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा बरामद किया है।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!