A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर में अब ओवरस्पीड पर कड़ी निगरानी

निगरानी ! SSP डॉ. अभिषेक महाजन ने 2 नए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी

सिद्धार्थनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने मंगलवार को दो नए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

FB IMG 1785851716992

FB IMG 1785851724041

इन इंटरसेप्टर बाइकों के जरिए जिले के प्रमुख मार्गों पर ओवरस्पीड वाहनों की निगरानी की जाएगी। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान और अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मौतों में कमी लाना, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना और लोगों में सुरक्षित ड्राइविंग की आदत विकसित करना है।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी, प्रभारी यातायात अजय कुमार सिंह यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस की अपीलः निर्धारित गति सीमा का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!