

जिला ब्योरों गोपाल मारु की रिपोर्ट 9993454360
बरमंडल – भक्ति और आराधना के पवित्र श्रावण माह के प्रथम सोमवार को अलसुबह से ही शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा। ग्राम के बगीचे में विराजित अतिप्राचीन महाकाल बाबा , नृसिंह मंदिर में विराजित नर्मदेश्वर महादेव , गणेश मंदिर में विराजित महाकालेश्वर भगवान , जीवझिरी में विराजित झिरणेश्वर महादेव , भवानी माता मंदिर में विराजित बाबा भवानीशंकर , पंचायत प्रांगण में विराजित पिपलेश्वर महादेव , राम रामेश्वर धाम में विराजित रामेश्वरम महादेव , अन्नपूर्णा माता मंदिर में विराजित अन्नपूर्णेश्वर महादेव , हॉस्पिटल के पीछे विराजित ममलेश्वर महादेव , गौशाला में विराजित ऋण मुक्तेश्वर महादेव सहित देवालयों में संध्या को बाबा भोलेनाथ का विभिन्न रूपों में मनमोहक श्रृंगार व महाआरती कर महाप्रसादी वितरित की गई। बगीचे में विराजित अतिप्राचीन महाकाल मंदिर में बाबा का साँवरिया सेठ के रूप में आकर्षक श्रृंगार कर छप्पन भोग लगाया गया। महाआरती में शिवालयों में बड़ी संख्या में भोले भक्तों ने भाग लिया।



