A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

23वीं वाहिनी पीएसी में पश्चिमी जोन की अंतर वाहिनी खेल एवं शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

पहले दिन मेजबान 23वीं वाहिनी पीएसी टीम का रहा दबदबा

IMG 20260803 WA00752
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अधिकारी।

मुरादाबाद/कांठ। 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद मुख्यालय में 29वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन की एलार्म एफीसियेन्सी रेस एवं विभिन्न शूटिंग प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सेनानायक एवं आयोजन सचिव अमित कुमार ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता का आयोजन 3 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक किया जाएगा, जिसमें पश्चिमी जोन की सभी 14 वाहिनियों के अधिकारी एवं जवान प्रतिभाग कर रहे हैं।

IMG 20260803 WA00782
प्रतियोगिता शुभारंभ पर गुब्बारे उड़ते अधिकारी।

उद्घाटन के बाद टीम प्रबंधकों का परिचय, मार्च पास्ट तथा खिलाड़ियों को खेल भावना एवं प्रतियोगिता के नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। प्रतियोगिता के प्रथम दिन कांठ तहसील क्षेत्र के मतलब पर स्थित 23वीं वाहिनी पीएसी के फायरिंग रेंज पर एलार्म एफीसियेन्सी रेस आयोजित हुई। इसमें 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद ने 207 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद 142 अंकों के साथ उपविजेता रही।

IMG 20260803 WA00742
प्रतिभागियों को संबोधित करते अधिकारी।

वहीं, 100 गज (स्टैंडिंग) रायफल शूटिंग स्पर्धा में भी 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद ने 131 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। 43वीं वाहिनी पीएसी एटा 92 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। व्यक्तिगत प्रदर्शन में 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के मुख्य आरक्षी राजकुमार मौर्य ने सर्वाधिक 70 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया।

IMG 20260803 WA00722
प्रतियोगिता शुभारंभ पर परेड करते पीएसी जवान।

इस अवसर पर सह आयोजन सचिव सूक्ष्म प्रकाश, सहायक सेनानायक सीमा यादव, महीपाल सिंह, डॉ. यासिर अराफात सहित विभिन्न वाहिनियों के अधिकारी, निर्णायक मंडल, टीम प्रबंधक, दलनायक एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दलनायक सतीशचंद्र जोशी ने किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार बिष्ट सहित निर्णायक मंडल एवं 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के अधिकारियों व कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

IMG 20260803 WA00732
प्रतियोगिता के प्रथम दिन शूटिंग में अपने लक्ष्य को साधते पीएसी जवान।
IMG 20260803 WA00872
प्रतियोगिता में भाग लेते पीएसी जवान।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!