A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

भाजपा छजलैट मंडल की बैठक में हर घर तिरंगा और यात्रा को लेकर हुआ मंथन

पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को सौंपी कार्यक्रम की जिम्मेदारियां

Screenshot 20260806 234640 WhatsApp Business2
बैठक में बोलते वक्ता एवं मौजूद कार्यकर्ता।

KANTH (MORADABAD)। भाजपा मंडल छजलैट के तत्वावधान में मंडल के शक्तिकेंद्र ग्राम तेलीपुरा खालसा में हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने और अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को अभियान से जोड़ने तथा अधिक से अधिक तिरंगे वितरित करने की अपील की गई। इस दौरान आगामी 11 अगस्त को शहीद जयकुमार सिंह स्मारक, कुरी रवाना से छजलैट तक प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

बैठक में पूर्व विधायक कांठ राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू, मुख्य वक्ता लकी चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री चौधरी हुक्म सिंह, जिला मंत्री विक्रांत सिंह, जिला मंत्री युवा मोर्चा सुमित दिवाकर, मंडल अध्यक्ष आंचल चौधरी, बूथ अध्यक्ष दिनेश कुमार, मंडल महामंत्री विशेश्वर प्रसाद शर्मा, संजीव कुमार, कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र सिंह, गौरव चौधरी, संजय, अखिलेश विश्नोई, हरिओम शर्मा, पुष्पेंद चौधरी, पवन कश्यप, सतवीर सिंह सहित शक्ति केंद्र संयोजक एवं मंडल के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!