A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

हाथरस पुरदिलनगर में हर घर अभियान को सफल बनाने हेतु की मण्डल कार्यशाला का आयोजन

Screenshot 20260807 070735 Galleryहाथरस पुरदिलनगर में भाजपा मण्डल पुरदिलनगर में हर घर अभियान को सफल बनाने हेतु की मण्डल कार्यशाला मण्डल अध्यक्ष सचिन दीक्षित की अध्यक्षता में राज गेस्ट हाउस में आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अथिति के रूप में जिला सयोंजक व्यापार प्रकोष्ठ देवेन्द्र राघव रहे।

Screenshot 20260807 071019 Gallery

कार्यशाला में अभियान को घर-घर तक पहुँचाने, प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया।

 

जिला सयोजक देवेन्द्र राघव ने कहा “तिरंगा हमारी आन बान और शान है। आइए हर घर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और समर्पण को प्रकट करें।

 

मण्डल अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने कहा

 

हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति का जन आंदोलन है। आइए, 10 से 15 अगस्त तक हर घर, हर प्रतिष्ठान और हर सार्वजनिक स्थान पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएँ।

 

साथ ही 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की पीड़ा को स्मरण करते हुए नई पीढ़ी को उस इतिहास से अवगत कराएँ और राष्ट्र प्रथम का संदेश जन-जन तक पहुँचाएँ।

 

इस अवसर पर जयपाल सिंह चौहान, विजय प्रधान, ओमप्रकाश गुप्ता, हरीश गोयल, प्रवेश परमा, पुष्पकांत शर्मा, मोहन सिंह, नरेन्द्र आर्य, संजय लोधी, सचिन माहेश्वरी, हरप्रसाद बघेल, सुरेश चौहान, के पी परमार, चंद्रभान कुशवाह, मनोज कुशवाह, हर्षवर्धन भाषकर, ब्रजवासी दिवाकर, चन्द्र सिंह यादव अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!