07 अगस्त को कपिया मिश्र में लगेगी जिलाधिकारी की ग्राम चौपाल
दोपहर 12 बजे से होगा आयोजन
सिद्धार्थनगर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों की समीक्षा के लिए 7 अगस्त को ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा। यह चौपाल नौगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत कपिया मिश्र में आयोजित होगी, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 7 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से ग्राम पंचायत कपिया मिश्र, विकास खंड नौगढ़ में ग्राम चौपाल आयोजित की जाएगी। ग्राम चौपाल की अध्यक्षता जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर करेंगे। इस संबंध में सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को समय से उपस्थित होकर प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की भी समीक्षा की जाएगी।
अब देखना होगा कि ग्राम चौपाल में ग्रामीण कौन-कौन से मुद्दे प्रशासन के सामने रखते हैं और उनके समाधान के लिए क्या निर्णय लिए जाते हैं।







