A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन

10.18 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा गया

सिद्धार्थनगर भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की ‘सी’ कंपनी, बढ़नी ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 10.18 ग्राम स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

FB IMG 1785990735533

जानकारी के अनुसार, 4 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे ‘सी’ कंपनी बढ़नी के कंपनी प्रभारी दीपक चंद को गुप्त सूचना मिली कि बलरामपुर की ओर से एक संदिग्ध युवक मादक पदार्थ लेकर ग्राम सेवरा की तरफ आने वाला है।

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक चूरामणि के नेतृत्व में एसएसबी की विशेष नाका टीम का गठन किया गया और चिन्हित स्थान पर घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई। इसी दौरान काली रंग की मोटरसाइकिल (UP-55 BA-2268) से आ रहे युवक को रोककर पूछताछ की गई।

पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान आशीष कुमार पुत्र पशुपति, निवासी ग्राम सेवरा, थाना ढेबरुआ, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में बताई। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने पास स्मैक होने की बात स्वीकार कर ली।

कंपनी प्रभारी दीपक चंद की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 10.18 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद एसएसबी ने बरामद स्मैक, मोटरसाइकिल और गिरफ्तार अभियुक्त को थाना ढेबरुआ पुलिस के सुपूर्द कर दिया।

ढेबरुआ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!