A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गुरु पूर्णिमा पर भेड़ाघाट से शुरू हुई कावड़ यात्रा, 5 दिन बाद ग्राम जमुनिया पत्थर पहुंचे कावड़िये

नरेश नागवंशी के नेतृत्व में कावड़ यात्रा ओमकारेश्वर और उज्जैन के लिए रवाना, गांव के लोगों ने किया स्वागत

IMG 5008 1छिंदवाड़ा/परासिया

 

सावन माह के पावन अवसर पर गुरु पूर्णिमा के दिन नरेश नागवंशी ने अपने ग्राम जमुनिया पत्थर, तहसील परासिया, जिला छिंदवाड़ा से कावड़ यात्रा शुरू की। यात्रा की शुरुआत जबलपुर के प्रसिद्ध भेड़ाघाट में मां नर्मदा जी की पूजा-अर्चना कर और पवित्र जल लेकर की गई।

 

नरेश नागवंशी ने बताया कि भेड़ाघाट से जल लेकर 5 दिन की पैदल यात्रा के बाद वह अपने गृह ग्राम जमुनिया पत्थर पहुंचे। इसके बाद गांव के सहयोग से यात्रा को आगे बढ़ाया गया। यात्रा को मंगलमय बनाने के लिए गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

इस यात्रा में सुनील नागवंशी, राजकुमार नागवंशी, अस्मत खोपरे, विवेक नागवंशी, सुनीता नागवंशी सहित समस्त ग्रामवासी और बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। पूरे रास्ते भक्तों में शिव भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

 

आयोजकों के अनुसार यह कावड़ यात्रा ओमकारेश्वर, खंडवा और उज्जैन में दर्शन करते हुए संपन्न होगी। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा कावड़ियों का स्वागत और जलपान की व्यवस्था भी की गई।

 

रिपोर्ट: वंदे भारत लाइव टीवी, मिथुन नागवंशी, जिला प्रमुख

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!