A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला योजना बैठक संपन्न

संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के विषयों पर हुआ मंथन

लखीमपुर खीरी। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय महिला परिषद, राष्ट्रीय छात्र परिषद एवं ओजस्वनी लखीमपुर की संयुक्त जिला योजना बैठक का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता, राष्ट्रहित तथा युवाओं की सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री वेद प्रकाश सचान ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाकर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को गति देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि सीतापुर विभाग के विभाग संगठन मंत्री रमाकांत अवस्थी ने संगठन की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की विचारधारा पहुंचाने का आग्रह किया।
बैठक के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय बजरंग दल अवध प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष देव जुनेजा ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि संगठन समाज में जागरूकता, सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन के विस्तार और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में विभाग, जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तर के सभी सम्मानित पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने का संकल्प लिया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!