जावरा—मानव सेवा के संकल्प के साथ भारत विकास परिषद, शाखा जावरा एवं सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, जावरा के संयुक्त तत्वाधान में “सेवा संकल्प अभियान” का दूसरा चरण प्रारंभ किया गया।
पिछले जून एवं जुलाई माह में अभियान के तहत जावरा क्षेत्र के कई गांवों एवं शहर के वार्डों में वृक्षारोपण, निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में गरीब मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। गंभीर मरीजों को आयुष्मान भारत योजना के तहत सरदार पटेल हॉस्पिटल लाकर निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया गया।
बुधवार 5 अगस्त 2026 को अभियान के तहत ग्राम बहादुरपुर जागीर में निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया।
उपस्थित गणमान्य
भारत विकास परिषद शाखा अध्यक्ष शेखर नाहर, राजेंद्र त्रिवेदी, शिक्षक सुरेश बैरागी
सरदार पटेल हॉस्पिटल डॉ. संदीप जाट, मैनेजमेंट प्रभारी विकास जायसवाल, मार्केटिंग हेड प्रेम बनोपा, पीआरओ मेहमूद अली अब्बासी, ग्लोरिया मैम, सुनीता सिस्टर, सरदार पटेल नर्सिंग कॉलेज टीम
ग्राम बहादुरपुर सरपंच राजेंद्र सिंह राठौड़, भगवान सिंह राठौड़, विजयपाल सिंह, मनोहर सिंह एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
शिविर में सैकड़ों मरीजों की निःशुल्क जांच की गई एवं जरूरतमंदों को दवाइयां दी गईं। गंभीर मरीजों को अस्पताल रेफर किया गया।
उल्लेखनीय है कि पिछले माह आक्या बेनी एवं बहादुरपुर के कई मरीजों का आयुष्मान योजना के तहत घुटना प्रत्यारोपण एवं हिप रिप्लेसमेंट जैसे बड़े ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए। आज वे सभी मरीज स्वस्थ है|