
फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। आज प्रातः कांवड़ मेला-ड्यूटी के दौरान अपर उप निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह बिष्ट , उपनिरीक्षक प्रशिक्षणाधीन विशु पंवार एवं अन्य पुलिस कर्मचारियों द्वारा मंगलौर थाना क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के पास हरिद्वार से जल लेकर जाने वाले कांवड़ियों की सेवा के उद्देश्य से उन्हें केले अन्य फल वितरित किए गए। इस सेवा कार्य का उद्देश्य कांवड़ियों की यात्रा को सुगम एवं सुविधाजनक बनाना तथा उनके प्रति सेवा और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना हैl जिससे कि वह अपनी इस पवित्र यात्रा को सकुशल संपन्न कर सकेंl







