A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क, जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ मथुरा-बरेली राजमार्ग पर स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Screenshot 20260805 070217 Galleryहाथरस श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा के दृष्टिगतजिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंह के साथ मथुरा-बरेली राजमार्ग पर हाथरस से क्षेत्र सि०राऊ तक विभिन्न कांवड़ शिविरों एवं यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मार्ग पर सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं का स्थलीय सत्यापन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने हाथरस से सिकन्द्राराऊ मार्ग में सलेमपुर चौकी तक पूरे कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने प्रत्येक शिविर में रोस्टर के अनुसार तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का मिलान कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए।

Screenshot 20260805 070217 Gallery

अधिकारियों ने शिविरों में स्थापित स्वास्थ्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उपलब्ध दवाओं की गुणवत्ता एवं उनकी एक्सपायरी डेट का परीक्षण किया गया, जिसमें सभी दवाएं मानक के अनुरूप एवं उपयोग योग्य पाई गईं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित रहे।

 

निरीक्षण के दौरान प्रत्येक शिविर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का भी परीक्षण किया। सभी कैमरों को ऑनलाइन किया गया है, जिससे वरिष्ठ अधिकारी कंट्रोल रूम से ही शिविरों की गतिविधियों,सुरक्षा व्यवस्था तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की नियमित निगरानी कर सकेंगे। इससे व्यवस्थाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित होगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। मार्ग पर स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सहायता, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से कार्य करें। प्रशासन का उद्देश्य कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!