

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा की स्वीकृति से मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीना बोरासी ने महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की पसूची जारी कर दी है। जारी सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठन को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सागर जिले में डॉ. किरणलता सोनी को महिला कांग्रेस सागर शहर का जिला अध्यक्ष तथा ऋचा सिंह को महिला कांग्रेस सागर ग्रामीण का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ऋचा सिंह वर्तमान में मधुकरशाह वार्ड से कांग्रेस की पार्षद हैं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि दोनों नेताओं के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ महिला कांग्रेस को मिलेगा तथा जिले में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। नियुक्ति की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं महिला कांग्रेस पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री अलका लाम्बा एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रीना बोरासी का आभार व्यक्त करते हुए दोनों नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा जारी यह प्रथम सूची संगठन के विस्तार और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।



