A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बाबा महाकाल की पालकी के दौरान जयकारों से गूंजा सिकंदराराऊ, बारिश के बीच उमडी श्रद्धा

Screenshot 20260805 064157 Galleryहाथरस सिकंदराराऊ ।नगर में मंगलवार को गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी परंपरागत तरीके से और बेहद धूमधाम के साथ बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। रिमझिम बारिश के बीच भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और पूरा नगर शिवभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

Screenshot 20260805 064302 Gallery

शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ Screenshot 20260805 071428 Galleryßßसमाजसेवी देवा वाष्र्णेय ने किया। उन्होंने मोहल्ला हुरमतगंज स्थित श्री किशोरी बल्लभ मंदिर में बाबा महाकाल का पूर्ण विधि-विधान से पूजन-अर्चना और आरती की। इसके बाद बाबा की पालकी को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। श्री किशोरी बल्लभमंदिर से शुरू हुई यह भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। पालकी यात्रा राठी चौराहा, तिराहा बाजार, नयागंज, जीटी रोड और पुरानी सब्जी मंडी होते हुए वापस किशोरी बल्लभ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान मौसम खुशनुमा बना रहा और लगातार हो रही बारिश के बीच भी भक्त सड़कों पर डटे रहे। नगरवासियों ने जगह-जगह पालकी का भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल की पालकी पर पुष्प वर्षा की और आरती उतारकर पुण्य लाभ कमाया। पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे।

Screenshot 20260805 071542 Gallery

इस अवसर पर आयोजनकर्ता विनय माहेश्वरी, अमर दरगढ़, मुकुल गुप्ता शेखर वाष्र्णेय, रिंकू जैन, अभितेश वाष्र्णेय राजा जी, वैभव वाष्र्णेय, राज वाष्र्णेय सभासद, चंचल गुप्ता, सूरज वाष्र्णेय आदि मौजूद थे।§Screenshot 20260805 071612 Gallery

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!