
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश में डेयरी पनीर के नाम पर गैर-डेयरी ‘एनालॉग पनीर’ बेचने वालों पर सरकार सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खाद्य सुरक्षा विभाग को इसके इस्तेमाल और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। वनस्पति तेल, मिल्क प्रोटीन और अन्य सामग्री से तैयार एनालॉग पनीर सस्ता होने के कारण होटल-रेस्टोरेंट और कैटरिंग में इस्तेमाल किया जाता है। सरकार का कहना है कि खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को देखते हुए FSSAI मानकों के तहत कार्रवाई की जाएगी।





