A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मैहर में एड्स जागरूक अभियान का हुआ शुभारंभ

विधायक श्री कांत चतुर्वेदी एवं मैहर कलेक्टर श्री मती मुखर्जी ने हरी झंड़ी दिखा कर रैली को किया रवाना

 

एड्स का ज्ञान, बचाए जान’ के संदेश के साथ 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

Screenshot 2026 08 12 21 34 51 30 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

मैहर

दिनांक,,12 अगस्त 2026/एचआईवी/एड्स के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने तथा बीमारी से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से #मैहर जिले में बुधवार से सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान अंतर्गत सिविल अस्पताल मैहर से आयोजित जागरूकता रैली को विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी और कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एड्स का ज्ञान, बचाए जान’ के संकल्प के साथ यह अभियान 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक जिले में संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान स्कूल, कॉलेज एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के साथ ही घर-घर संपर्क कर नागरिकों को एचआईवी/एड्स के कारण, बचाव के उपाय एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी जाएगी। जागरूकता रैली में शामिल प्रतिभागियों ने विभिन्न नारों एवं संदेशों के माध्यम से आमजन को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। रैली के माध्यम से नागरिकों को बताया गया कि बीमारी से बचाव के लिए सही जानकारी एवं जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

एचआईवी/एड्स को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना और लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने आमजन से अभियान में सहभागिता कर जागरूकता संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान एचआईवी काउंसलर श्री राज कुमार दुबे सहित हॉस्पिटल स्टाफ एवं अधिकारी उपस्थित रहे। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित विभागों द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से जिलेवासियों को एचआईवी/एड्स से बचाव के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

मैहर ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!