

KANTH (MORADABAD)। आगामी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत बुधवार को विधानसभा 25-कांठ के मंडल कांठ में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में कांठ विधानसभा के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह ‘चुन्नू’ ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किसान सहकारी समिति मौहड़ी हजरतपुर से भारत माता के जयकारों और भारी उत्साह के बीच हुआ। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी के क्रेशर परिसर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह ‘चुन्नू’ ने कहा कि “तिरंगा हमारी आन, बान और शान है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ देशभर में जन आंदोलन का रूप ले चुका है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करे तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प ले।

तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला मंत्री/मंडल प्रभारी विक्रांत सिंह, पूर्व जिला महामंत्री चौधरी हुक्म सिंह, गन्ना समिति कांठ के चेयरमैन कुंवर सुरेंद्र सिंह विश्नोई, जिला मंत्री लकी चौधरी, मंडल अध्यक्ष अंकुश चौहान, देवराज सिंह, रितिक विश्नोई, अमन ठाकुर, सत्यवान राजपूत, मुनीश चौहान, सूरज सिंह गुर्जर, प्रमोद चौहान, देवेंद्र चौहान, चंचल पाल, अमीचंद्र सैनी, नेपाल सिंह, बलवंत सिंह, ओम प्रकाश सिंह, नीरज बिश्नोई, सीताराम, बरन सिंह, हरिओम सिंह, राजवीर सिंह, सर्वेश सिंह, मनीष चौहान, महेश गुप्ता, प्रमोद विश्नोई, सोमवीर सिंह, सचिन चौहान ‘बंटी’, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मदन सिंह सहित विद्यार्थी, क्षेत्रवासी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️





