A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज तीन दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ  

तीन दिवसीय दिव्य गीता सत्संग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज तीन दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

नारनौल।

श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा मंगलवार रात रेवाड़ी रोड स्थित सीएल फार्म में तीन दिवसीय दिव्य गीता सत्संग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम अतिथि नगर परिषद

IMG 20260811 200329210
सत्संग सुनते हुए श्रद्धालु

चेयरपर्सन कमलेश सैनी व अन्य गणमान्य लोगों ने गीताजी का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद लोगों को प्रवचन करते हुए गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन में कठिन परिस्थितियों का सामना करने, मन को स्थिर रखने और सही मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और श्रद्धापूर्वक गीता का श्रवण किया। आयोजकों ने शहरवासियों से कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गीता ज्ञान का लाभ लेने का आह्वान किया। स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के गीता सत्संगों में जीवन के तनाव और चुनौतियों से सकारात्मक ढंग से निपटने पर भी विशेष जोर दिया। अंत में आरती के बाद सभी को भोजन रूपी प्रसाद वितरित किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!