A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनई दिल्ली

मेहंदी, गीत और संगीत से गूंजा JVTS गार्डन, महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव

Screenshot 2026 08 12 20 55 36 61 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12IMG 20260812 WA0057Dofoto 20260812 211524315

तीज के रंग में रंगा JVTS गार्डन, महिलाओं ने गीत-संगीत और मेहंदी से सजाया उत्सव

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के छत्तरपुर एक्सटेंशन स्थित JVTS गार्डन में महिलाओं ने मिलकर तीज का त्योहार हर्षोल्लास और पारंपरिक अंदाज में मनाया। तीज उत्सव के दौरान पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां महिलाओं ने मेहंदी लगवाने के साथ गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में पहुंचकर एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं। मेहंदी के रंग और लोकगीतों की धुनों से पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से तीज के गीत गाए और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे सामूहिक कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का अवसर देना है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और देर तक गीत-संगीत का दौर चलता रहा।

JVTS गार्डन का यह तीज उत्सव आपसी भाईचारे, महिला सहभागिता और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।IMG 20260812 WA0086

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!