A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

हाथरस पुरदिलनगर मे नगर पंचायत द्वारा हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया देश भक्ति गीतों के साथ तिरंगा रैली निकाली जन जागरूकता का दिया संदेश

  1. FB IMG 1786522011968हाथरस पुरदिलनगर कस्बे के मोहल्ला सराफान नगर पंचायत कार्यालय परआज दिनांक- 12.08.2026 को शासन की मंशानुसार ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत नगर पंचायत पुरदिलनगर द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा डी० जे० पर देशभक्ति गीत-संगीत एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षकान्त कुशवाहा द्वारा की गई। तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी श्री स्वदेश आर्य जी एवं कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधिगण तथा नगर के गणमान्य नागरिकों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों एवं ‘हर घर तिरंगा के संदेश के साथ नगरवासियों का अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं एकता की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष हर्षकान्त कुशवाहा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक प्रबल करना है। नगर पंचायत पुरदिलनगर द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे हर घर तिरंगा अभियान-2026 में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर नरेश कुमार सभासद पति, महावीर सभासद, पंकज कुमार सभासद, गोरीशंकर सभासद, ऋषिकान्त सभासद, विनीत कुमार सभासद, मुनीर अहमद सभासद एवं समस्त कर्मचारीगण धर्मेंद्र ठाकुर उमेश कुशवाहा अमरदीप विन राघव मंडल अध्यक्ष सचिन दीक्षित सुरेश आर्य उपस्थित रहे।FB IMG 1786521950472
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!