A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

आबकारी विभाग ने की कार्य बही

होटलों और मदिरा दुकान केआसपास

 

 

सार्वजनिक स्थानों पर छलक रहे थे जाम, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई होटलों और मदिरा दुकानों के आसपास वि⊆ऊशेष अभियान में 11 प्रकरण दर्ज, 11 के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई

कटनी शहर में अवैध मदिरा कारोबार और सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम मदिरापान करने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत होटलों, मदिरा दुकानों के आसपास और सार्वजनिक स्थलों पर सघन जांच एवं दबिश की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 व्यक्तियों के विरुद्ध 11 प्रकरण दर्ज किए गए।

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम और आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मंशा राम उइके के नेतृत्व में गठित टीम ने आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक-01 एवं 02 के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार गश्त की। टीम द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए होटलों एवं मदिरा दुकानों के आसपास आकस्मिक दबिश दी गई।

आबकारी एक्ट के तहत 11 प्रकरण दर्ज

अभियान के दौरान बिना लाइसेंस मदिरा परोसने, अवैध मदिरा विक्रय तथा सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान किए जाने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) एवं 36(सी) के तहत कुल 11 प्रकरण कायम किए गए।  आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से होटल एवं ढाबा संचालकों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों में भी हड़कंप की स्थिति रही। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों को मदिरापान का अड्डा बनाने अथवा नियम विरुद्ध शराब परोसने की गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम ने कहा कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के साथ ही बिना लाइसेंस मदिरा परोसने और सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने वालों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आबकारी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में वृत्त कटनी क्रमांक-01 प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री प्रवीण रतन बरकड़े, वृत्त कटनी क्रमांक-02 प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक श्री अतुल कुटार सहित आबकारी विभाग का अमला शामिल रहा।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें,,

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!