A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम ने कोटा में ब्लॉक एवं मंडल स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की

 

 

 202

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार कांग्रेस संगठन को अत्यधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों के सुचारु संचालन के उद्देश्य से शहर जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने कोटा शहर में ब्लॉक एवं मंडल स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की है।शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम ने बताया कि नवनियुक्त ब्लॉक एवं मंडल प्रभारी अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में नियमित रूप से पहुंचकर कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित करेंगे। प्रभारी सभी ब्लॉक, मंडल एवं वार्ड स्तर पर बैठकें आयोजित कर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे तथा कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल बनाते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।गौतम ने बताया कि सभी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों के समन्वयक के रूप में कार्य करेंगे तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों एवं संगठन की प्रगति की रिपोर्ट प्रत्येक माह शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय को प्रस्तुत की जाएगी।राखी गौतम ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती हमारी पहली प्राथमिकता है। सभी प्रभारी पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें।उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और जनता की आवाज को मजबूती के साथ आगे ले जाने का माध्यम है जिलाध्यक्ष राखी गौतम के अनुसार कांग्रेस कार्यालय प्रभारी एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विजय सोनी ने बताया प्रभारी कोटा उत्तर विधानसभा कोटा उत्तर ब्लॉक ए के प्रभारी उपाध्यक्ष राकेश शर्मा राकू,ब्लॉक उत्तर बी के प्रभारी शोनू कुरैशी,नांता एवं बालिता मंडल प्रभारी सचिव सुमित गुर्जर तथा कुन्हाड़ी खेड़ली फाटक मंडल की प्रभारी अभिनाश मीणा,घंटाघर,श्रीपुरा मंडल महासचिव अमरनाथ शर्मा को प्रभारी,तथा रामपुरा एवं नयापुरा मंडल का प्रभारी सचिव प्रदीप सुमन को और स्टेशन मंडल का प्रवक्ता साजिद खान लाला भाई को प्रभारी तथा भदाना,कालातलाब मंडल का प्रभारी सचिव गुड्डा कुरैशी को प्रभारी एवं कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक ए का प्रभारी महासचिव दिलीप पाठक को तथा ब्लॉक बी का प्रभारी महासचिव सुभाष सैनिक को तथा महावीर नगर एवं आरके पुरम मंडल का प्रभारी उपाध्यक्ष विकास जैन को तथा सुभाष नगर, गुमानपुरा मंडल का प्रभारी सचिव राहुल पुरुस्वानी को,तथा किशोर पूरा मण्डल का प्रभारी सचिव मुकेश शर्मा उस्ताद को और केशवपुरा मंड़ल का प्रभारी सचिव राजेश यादव को तथा वसंत विहार मण्डल का प्रभारी सचिव आशीष कौशिक को तथा तलवंडी जवाहर नगर मंडल का प्रभारी सचिव अजय प्रजापति को प्रभारी तथा दादावाड़ी मंड़ल का प्रभारी महासचिव तरुण चतुर्वेदी को तथा विज्ञान नगर मंडल का प्रभारी महासचिव वसीम भाटी को तथा लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक ए का प्रभारी उपाध्यक्ष श्याम गौतम को तथा बोरखेड़ा कैथून मंडल का प्रभारी सचिव एड सुरेंद्र शर्मा को तथा छावनी,कोटड़ी मंडल का प्रभारी महासचिव मोहम्मद रफीक टायर को तथा गोविंद नगर मंडल का प्रभारी सचिव भुवनेश श्रषि को तथा रायपुरा डीसीएम मंडल का प्रभारी कोषाध्यक्ष भरत जैन मामा को तथा रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र गणेश नगर मंड़ल का प्रभारी शोशल मीडिया प्रभारी सुषमा कंवर को बनाया गया है डॉ विजय सोनी ने बताया ये सभी प्रभारी के साथ साथ अपने अपने ब्लॉकों मंडलो में समन्वयक की भूमिका भी

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!