
07/अगस्त/2026 को जिला मासिक बैठक अपना दल एस के जिला कार्यालय, सोमनाथ मंदिर, साईं हास्पिटल के सामने जिलाध्यक्ष सोनभद्र श्री अंजनी पटेल जी के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष श्री विनोद यादव जी ने किया।
बैठक में बतौर मुख्यातिथि माननीय मान सिंह गोंड जी ब्लाक प्रमुख म्योरपुर, एंव विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रीति सिंह राजपूत जी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मंच उपस्थित रहे।

मासिक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि जी ने कहा कि “अपना दल (एस) सोनभद्र की जिला मासिक बैठक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जन-जन तक पार्टी की नीतियों एवं विचारों को पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। हम सभी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा करते हैं कि वे पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन हित में कार्य करें तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा को अपना सर्वोच्च दायित्व मानें। आप सभी के उत्साह और समर्पण से संगठन निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।”
तथा विशिष्ट अतिथी जी ने कहा कि “आज की यह जिला मासिक बैठक संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। हम सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी विचारों को पहुँचाने का संकल्प लें। संगठन की एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। आइए, हम सभी मिलकर अपना दल (एस) को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लें।”
मासिक बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल जी ने कहा कि,
“अपना दल (एस) सदैव किसान, युवा, महिला और श्रमिक वर्ग के सम्मान, अधिकार एवं सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हमारी पार्टी का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराना है।
किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने तथा श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।
हम सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपेक्षा करते हैं कि वे संगठन की नीतियों और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाएँ तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करें। एकजुट होकर हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे।”
साथ ही पिछले महीने 10 जुलाई 2026 में हुई चारों विधानसभाओं में सबसे अच्छी मासिक बैठक घोरावल विधानसभा में हुई थी, जिसके लिए विधानसभा अध्यक्ष श्री रामसूरत पटेल जी एवं घोरावल विधानसभा सह प्रभारी/जिला महासचिव श्री राजकुमार बौद्ध जी को और 12 जुलाई को जोन की मासिक बैठक में सबसे अच्छी बैठक घोरावल विधानसभा के दक्षिणी जोन शाहगंज में हुई जिसके लिए जोन अध्यक्ष श्री मुन्ना सोनकर जी और जोन प्रभारी/जिला सचिव- श्री सतीश पटेल जी को जिले के मासिक बैठक में माला व अंगवस्त्र पहनाकर आज मासिक बैठक में सम्मानित किया गया। तथा जुलाई माह में मंचो के बैठक में सबसे अच्छी बैठक किसान मंच की हुई जिसके लिए किसान मंच मंच जिलाध्यक्ष श्री विरेन्द्र बहादुर सिंह पटेल जी एवं किसान मंच प्रभारी/जिला सचिव श्री रामधनी पटेल जी को माला व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया
मासिक बैठक में उपस्थित उपाध्यक्षगण- सुरजीत पटेल , प्रवीण त्रिपाठी,
जिला महासचिवगण- राजकुमार बौद्ध जी, मुकेश पटेल , शिवदत्त दुबे,
जिला सचिवगण- श्यामसुंदर पटेल, सतीश पटेल, राकेश पटेल,उदित नारायण पटेल, संजय सोनी,
जिला मीडिया सचिवगण-इं नीरज सिंह पटेल, जिला कोषाध्यक्ष-चन्द्रशेखर पटेल, जिला कार्यकारिणी सदस्यगण- नंदू पटेल, महेंद्र पटेल, ओम प्रकाश पटेल, रामलाल प्रजापति ,जिलाध्यक्ष युवा मंच – अंशु तिवारी , जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति मंच-हरि प्रसाद धांगर , जिलाध्यक्ष किसान मंच- विरेन्द्र बहादुर पटेल, जिलाध्यक्ष चिकित्सा मंच- अरुण पटेल , जिलाध्यक्ष शिक्षक मंच – सर्वेश पटेल, जिलाध्यक्ष बौद्धिक मंच- आजाद भाई पटेल, जिलाध्यक्ष श्रमिक मंच- कुलदीप पाल, जिलाध्यक्ष पंचायत मंच- राम सुरेश कुशवाहा , जिलाध्यक्ष व्यापार मंच – राहुल पांडेय, विधानसभा अध्यक्ष घोरावल- रामसूरत पटेल,विधानसभा अध्यक्ष राबर्ट्सगंज- पुष्पराज सिंह पटेल
साथ हीं जिले के सैकड़ो पदाधिकारी मासिक बैठक में सम्मिलित हुए।
ब्यूरो चीफ सोनभद्र /दीपक सिंह पटेल की रिपोर्ट।




