A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

रापर में असामाजिक तत्वों पर पुलिस का कड़ा प्रहार: अवैध बिजली कनेक्शन काटने से मचा हड़कंप, 1.07 करोड़ से अधिक का जुर्माना

उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में बड़ी कार्रवाई

IMG 20260814 WA0029

रिपोर्ट। धरकास मोखा। गुजरात 

 

सीमांत रेंज आईजी चिराग कोरडिया, पूर्व कच्छ एसपी सागर बागमार और डीएसपी सागर सांबड़ा के मार्गदर्शन में रापर पुलिस ने आपराधिक इतिहास रखने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है।

आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी

रापर पुलिस स्टेशन के पीआई आर.एल. खटाणा और पीएसआई बी.एस. चौधरी की टीम ने एट्रोसिटी तथा बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामलों के आरोपियों—बसीर उमरभाई कुंभार, इरफान उमरभाई कुंभार और अयूब उमरभाई कुंभार—के सुखडधार हनुमान शेरी स्थित आवास पर छापेमारी की।

अवैध बिजली कनेक्शन कटे, भारी जुर्माना

जांच के दौरान बिजली चोरी पकड़े जाने पर पुलिस ने पीजीवीसीएल (PGVCL) की टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने तत्काल अवैध बिजली कनेक्शन काट दिए, बिजली उपकरण जब्त किए और आरोपियों पर ₹1,07,92,845 (एक करोड़ सात लाख से अधिक) का भारी जुर्माना ठोका।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!