
जिला शक्ति भारतीय जनता पार्टी मंडल मालखरौदा द्वारा आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थी के मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली गई राष्ट्रध्वज थामे छात्रों ने भारत माता के जयकारे लगाते तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
इस तिरंगा यात्रा से लोगों में देश के प्रति निष्ठा, समर्पण व प्रेम की भावना जगाई। प्राचार्य सहित जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने तिरंगे को सलामी देकर और हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। यह रैली आत्मानंद स्कूल से बीरभांठा से गुजरने के दौरान छात्रों व शिक्षकों ने वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। हाथों में तिरंगा लहराते छात्रों के भारत माता के जयकारे से लोगों में देशभक्ति का संचार किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल मालखरौदा के सभी जेष्ट श्रेस्ट कार्यकर्ता गण, स्वामी आत्मानंद विद्यालय के विद्यार्थी व शिक्षक गण अनुविभागीय अधिकारी मालखरौदा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी मालखरौदा, सहित अधिकारी कर्मचारी गण विशेष रूप से उपस्थित रहे।




