
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* देवास जिले के बालोन गांव में एक किसान परिवार ने अपने बैल को परिवार के सदस्य की तरह अंतिम विदाई दी। करीब 25 साल तक परिवार के साथ रहे बैल की मौत के बाद वैदिक और पारंपरिक रीति-रिवाजों से उसका अंतिम संस्कार किया गया। परिवार ने बैल की याद में नुक्ता कार्यक्रम भी आयोजित किया और ग्रामीणों को भोजन कराया। बैल की तस्वीर का फोटो फ्रेम बनवाकर उस पर ‘मिस यू भाई’ और ‘स्वर्गीय कालू सिंह बैल’ लिखा गया। परिवार के मुताबिक, कालू सिंह बचपन से ही उनके साथ था और करीब 25 वर्षों तक खेती के काम में उनका साथ देता रहा। परिवार का कहना है कि वह उनके लिए सिर्फ एक पशु नहीं, बल्कि घर के सदस्य जैसा था। ग्रामीण ने बताया कि बैल ने लंबे समय तक परिवार के साथ रहकर खेती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उसके निधन से परिवार भावुक है।

