A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेचित्तोरगढ़राजस्थान

जयपुर से चित्तौड़गढ़ के लिए नई बस सेवा शुरू, बेगूं सहित कई कस्बों को मिलेगा सीधा जुड़ाव

507f80cf 08ff 4e55 98b4 946b5344ab66 1681792085792

बेगूं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैशाली नगर डिपो की नई बस सेवा आज से शुरू हो गई है। यह बस जयपुर से चित्तौड़गढ़ के बीच नियमित रूप से संचालित होगी। नई बस सेवा शुरू होने से बेगूं सहित मार्ग में आने वाले कई कस्बों के यात्रियों को जयपुर और चित्तौड़गढ़ के लिए आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।

जानकारी के अनुसार बस जयपुर से सुबह 5 बजे रवाना होगी। यह बस चाकसू, टोंक, देवली, जहाजपुर, त्रिवेणी, मांडलगढ़, लाडपुरा और बेगूं होते हुए चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी।

वहीं चित्तौड़गढ़ से बस दोपहर 12 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी। वापसी में बस दोपहर करीब 1:10 बजे बेगूं पहुंचेगी और इसी निर्धारित मार्ग से होते हुए जयपुर जाएगी। बस के जयपुर पहुंचने का निर्धारित समय रात्रि करीब 8:30 बजे है।

नई बस सेवा शुरू होने से बेगूं क्षेत्र के यात्रियों को जयपुर, टोंक, देवली, जहाजपुर, मांडलगढ़ सहित अन्य स्थानों तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी। यात्रियों ने इस नई बस सेवा शुरू किए जाने का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी कदम बताया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!