A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बल्लारपुर में 16 अगस्त को “बाल धम्म संस्कार शिविर” का आयोजन

बल्लारपुर, चंद्रपुर | बच्चों में धार्मिक संस्कार, नैतिक मूल्य और व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से बल्लारपुर में एक दिवसीय “बाल धम्म संस्कार शिविर” का आयोजन किया जा रहा है।यह शिविर रविवार, 16 अगस्त 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक बल्लारपुर के बालाजी वार्ड स्थित संत तुकाराम महाराज सभागृह में आयोजित किया जाएगा।आयोजकों के अनुसार यह शिविर 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया है। शिविर में बच्चों को बौद्ध धम्म की प्राथमिक जानकारी, नैतिकता, शील, संस्कृति और व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।इस शिविर में ज्येष्ठ धम्मचारी पद्मरत्न बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। आयोजक धम्ममित्र भास्कर भगत, संपत कोरडे और संध्या गावंडे ने पालकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को इस शिविर में अवश्य शामिल कराएं ताकि बच्चों को अच्छे संस्कार और धम्म का ज्ञान मिल सके।स्थान: संत तुकाराम महाराज सभागृह, बालाजी वार्ड, बल्लारपुर
दिनांक: रविवार, 16 अगस्त 2026
समय: सुबह 11:00 से दोपहर 4:00 बजे तक

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!