A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

तिरंगे के सम्मान में उत्साह उमंग के साथ पथरिया जाट मे निकली तिरंगा यात्रा

FB IMG 304756498625122103सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नरयावली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पथरिया जाट में जनपद पंचायत सागर एवं ग्राम पंचायत के संयुक्त आयोजन में नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के आतिथ्य में उत्साह और उमंग के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यार्थियों ने शिक्षकगण के मार्गदर्शन में अनुशासनबद्ध एवं श्रृंखलाबद्ध होकर हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में सहभागिता की। ग्रामवासियों ने भी उत्साहपूर्वक यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा पुनः बड़ा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का अवसर है। हमें अपने बच्चों और युवाओं में देश के प्रति सम्मान, संस्कार और जिम्मेदारी का भाव विकसित करना चाहिए। इस अवसर पर सरपंच प्रमोद यादव, बलराम पाराशर, गजेंद्र सिंह राजपूत, पंचायत इंस्पेक्टर नौवें मियां, अनुपम श्राफ, अनिल सोनकर, सतीश चौधरी सहित शिक्षकगण, वरिष्ठजन, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!