

==================
।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार 15 अगस्त 2026, नागपुर ।।
–: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र राज्य खाद्य एवं औषधि प्रशासन एनडीए, नें एक राज्यव्यापी निरिक्षण अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के कई मामलों में लापरवाही ,उल्लंघन पाए जाने के बाद ब्लिंकिइट, जेप्टो, इंस्टांमार्ट समेत आनलाईन डिलीवरी प्लेटफार्म से जुड़े हुए 14 खाद्य व्यवसाय के प्रतिष्ठानों के लायसेंस को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार 13 अगस्त 2026 को किए गए निरक्षणों के दौरान महाराष्ट्र राज्य भर में आनलाईन खाद्य वितरण वाले व्यवसायों के द्वारा संचालित करीब 86 अवैध दुकानों गोदामों को शामिल किया गया है। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने 60 सुधार नोटिस भी जारी किए हैं,एक सुविधा को तत्काल बंद किए जाने का निर्देश भी दिया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमे किसी भी लायसेंस को स्थाई रूप से रद्द नही किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निलंबित किए गए 14 लायसेंसों में पांच ब्लिंकइट से, पांच लायसेंस जेप्टो से, दो लायसेंस इंस्टामार्ट से और एक एक लायसेंस भगवती स्टोर्स और स्विनस्टा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित थे। यह निरिक्षण अभियान खाद्य सुरक्षा के प्रमुख मापदंडों पर आधारित रहा,जिनमें कि भंडारण की स्थिति, तापमान नियंत्रण, स्वच्छता, कीट प्रबंधन, खाद्य संचालकों की व्यक्तिगत स्वच्छता, एफआईएफओ/ एफईएफओ मानदंडों का अनुपालन आदि शामिल हैं।.जिन मामलों में निरिक्षकों को खाद्य सुरक्षा आवश्यकताओं के गंभीर उल्लंघन, अपर्याप्त अनुपालन मिले ,उनमें लायसेंस को निलंबित किए गए हैं।





