
झालरापाटन। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) नगर कमेटी झालरापाटन की ओर से 15 अगस्त को भेरूपुरा कच्ची बस्ती में बस्तीवासियों के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान किया गया, जिसमें बस्तीवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर SDPI नगर कमेटी की ओर से बस्ती के बच्चों एवं लोगों को केले वितरित किए गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और सामाजिक समानता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। समाज के जरूरतमंद एवं वंचित लोगों के बीच पहुंचकर उनकी खुशियों में शामिल होना सामाजिक जिम्मेदारी है।
बस्तीवासियों ने SDPI नगर कमेटी के इस सामाजिक प्रयास की सराहना करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।




