A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending
गोला गोकर्ण नाथ नगर के मिल डायवर्सन रोड निकट नई मिल कॉलोनी पर हुई मूसलाधार बारिश में सहजन और गोल्डमोहर के वर्षों पुराने पेड़ हुए धाराशाई।
गोला गोकर्ण नाथ
जिला संवाददाता प्रमोद गुप्ता
गोला गोकर्ण नाथ लखीमपुर खीरी नगर की मिल डाइवर्जन रोड पर निकट नई कॉलोनी श्यामनंदन बाजपेई एवं पीके अवस्थी के मकान के सामने लगभग 40 साल पुराने सहजन और गोल्डमोहर के पेड़ मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से जड़ सहित धराशाई हो गए इसमें पेड़ के नीचे खड़ी एक वैगन आर गाड़ी UP 75N 1173 क्षतिग्रस्त हो गई ये हादसा रात लगभग 2 बजे हुआ गनीमत यह रही कि रोड उस समय सुनसान था कोई हादसा नहीं हुआ। लेकिन सुबह लगभग डेढ़ घंटे यातायात बाधित रहा। मौके पर वनविभाग की टीम ने पहुंचकर निरीक्षण किया और गिरे हुए दोनों पेड़ों को काटकर सड़क से हटाया जा रहा है।
[yop_poll id="10"]








