
छोटी काशी गोला गोकर्ण नाथ
जिला संवाददाता प्रमोद कुमार गुप्ता।
आज अंग्रेजों की गुलामी से 79 साल पहले आजाद होने के उपलक्ष्य में भारत देश में उत्साह एवं उल्लास के साथ देश ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया इसी क्रम में अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने भी मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री डॉक्टर सचिन पांडे, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा महिला प्रकोष्ठ से जिलाध्यक्ष एड.सविता बाजपेई ,जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता ,नगर अध्यक्ष अभिषेक दीक्षित आदि के साथ अखिल भारतीय हिन्दू महासभा की जिला एवं नगर कार्यकारिणी की उपस्थिति में ध्रुव टीवीएस बाइक एजेंसी बाइ पास मार्ग गोला गोकर्ण नाथ में हर्षोल्लास के साथ ध्वजा फहराकर एवं राष्ट्रगीत जन गण मन गाकर 80वां स्वतंत्रा दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय हिन्दू महासभा दिनेश मिश्रा ने की मुख्य अतिथि ठाकुर संजीव सिंह ने बताया कि संगठन पूरे प्रदेश में सक्रिय होकर हिन्दुओं को जागरूक कर रहा है और राष्ट्रहित गौ रक्षा देश रक्षा धर्म रक्षा मातृ शक्ति की रक्षा गौ माता को राष्ट्र माता एवं भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए लगातार पूरे देश और गाँव गाँव मे हिन्दुत्व की अलख जगा रहा है हम सभी हिन्दुओं को जाति-पाति की भावना से परे होकर सबसे पहले हम हिन्दू है और भाइचारे की भावना से एक रहकर देश रक्षा धर्म रक्षा के लिए एक साथ आगे बढ़ना होगा हम सभी को अपनी माताओं बहनों और गौ माता की रक्षा का संकल्प लेना होगा और संगठन में सक्रिय होकर अपनी भागीदारी निभानी होगी।कार्यक्रम के अंत में सूक्ष्म जलपान एवं स्वतंत्रा दिवस की खुशी के मौके पर एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया।कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि ठाकुर संजीव सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री डॉक्टर सचिन पांडे जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सविता बाजपेई, जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता नगर अध्यक्ष अभिषेक दीक्षित सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।





