A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकानपूर

इमाम बारगाह हादी बेगम से उठा अलविदाई अलम हुसैन की याद में

IMG 20260817 WA0005
आज 16 अगस्त को इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में छोटे मियां हाथा के हादी बेगम इमाम बाड़ें से एक अल विदाई अलम जो जुलूस की शक्ल में अपनी पूरी शान शौकत के साथ कर्बला आजम अली खान पर जाकर खत्म हुआ रास्ते में शहर की कई अंजुमनों जैसे पंजतनी
अनवार ए पंजातनी,अंजुमन शमशेर हैदरी ,अंजुमन शब्बीर अंजुमन रिजविया ,अंजुमन जफरिया ,अंजुमन मोइनुल मोमिनीन,अंजुमन मोहम्मदी मोइनुल अजा, अंजुमन शब्बीर या, और अंजुमन हुसैनी ब्रदर्स इत्यादि शामिल रहीं पूरे रास्ते इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और कर्बला के मैदान में जो उनके साथी अंसार दोस्त भाई भतीजे, बेटे भांजे शहीद हुए उनकी शान में अशआर पढ़ते हुए नोहो की शक्ल में सलाम की शक्ल में साथ में मातम करते हुए सीनाज़नि करते हुए आंखों से आंसू बहाते हुए इमाम हुसैन को पुरसा देते हुए पूरे रास्ते उनका जिक्र करते रहे और आखिर में जाकर आजम अली खान में यह जुलूस खत्म हुआ
पूरे रास्ते क्षेत्रीय लोगों ने किनारे खड़े होकर गम जदा आंखों से गमगीन होकर लोगों को सुना सलाम को सुना और पढ़ने वालों को दादो तहसील दी रास्ते में कई जगह पर सबील की शक्ल में पानी और शरबत कभी इंतजाम किया गया था
कई अंजुमनों जिम्मेदारान से बात करने पर पता चला कि जुलूस करीब 100 साल से ऊपर हो गया उठाते हुए और यह अपनी इसी तरह शान ओ शौकत के साथ उठता है बहुत ही सुकून के साथ लोग इसे और इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम को याद करते हैं और उन्हें पुरसा देते हैं

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!