
मनासा: ग्राम तलाऊ के युवा महेश राठौर ने शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल की शुरुआत की है। उन्होंने घोषणा की कि ग्राम तलाऊ के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 5वीं एवं 8वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत कक्षा 8वीं के लिए 3100 रुपये और कक्षा 5वीं के लिए 2100 रुपये प्रतिवर्ष पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे।
महेश राठौर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना, मेहनत के लिए प्रेरित करना और प्रतिभावान बच्चों का उत्साहवर्धन करना है। 15 अगस्त के अवसर पर उन्होंने कक्षा 8वीं की टॉपर कृति पुत्री पंकज राठौर को 3100 रुपये और कक्षा 5वीं की टॉपर ऊषा पुत्री धूरालाल मेघवाल को 2100 रुपये देकर सम्मानित किया। इस पहल से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।



