
*“पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान–2026” के तहत जमवारामगढ़ में वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण*
*पेड़ हमारे जीवन, पर्यावरण एवम भविष्य का आधार हैं – सुमन मीणा*
*पेड़ लगाना ही हमारा उद्देश्य नहीं, पेड़ों को बचाना हमारा लक्ष्य है – डॉ. हर सहाय मीणा,



आईएएस*
जयपुर।पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से “पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान–2026” के तहत श्री लक्ष्मीनारायण मीणा मेमोरियल ट्रस्ट, कानड़ियावाला के सहयोग से रविवार को जमवारामगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन टीम सुमन मीणा TSM, जमवारामगढ़ द्वारा किया गया।
अभियान के तहत *कानड़ियावाला, काली पहाड़ी, राजपुरवास ताला, भुरानपुरा, हरिपुरा, गढ़वाड़ी, बोबाड़ी, अजबपुरा, धुलेर, जयचंदपुरा, लाडिपुरा एवं धोला* सहित विभिन्न स्थानों पर निर्धारित समय पर पौधारोपण एवं पौधा वितरण किया गया।
*धौला कुमावत मार्केट में शाम 6:30 बजे हुआ पौधा वितरण समारोह*
धौला कस्बे के कुमावत मार्केट में शाम साढ़े छः बजे आयोजित पौधा वितरण समारोह में धौला कस्बे व आसपास की ढाणियों के गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों को पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में *हनुमान सहाय सैनी, बाबू लाल डीलर, लालू राम सैनी, फूलचंद मीणा, विकाश मीणा, सीताराम प्रजापत, राधेश्याम फौजी, पिंटू सैनी, तेजराम प्रजापत, सुरेंद्र सैनी, बाबू लाल प्रजापत, जगदीश सैनी, नाथू लाल जी पूर्व सरपंच, प्रकाश सैनी, अजीत सैनी, राकेश प्रजापत, गजानंद वार्ड पंच, कमलेश वार्ड पंच, जयराम दौराता, शंकर दौराता, कृष्ण* सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
इस अवसर पर *डॉ. हर सहाय मीणा, आईएएस* ने कहा कि “प्रत्येक परिवार कम से कम दो पौधे लगाए – एक अपने लिए और दूसरा आने वाली पीढ़ियों के लिए। पौधा लगाना पहला कदम है, उसे वृक्ष बनाना हमारी वास्तविक जिम्मेदारी है।”
*ट्रस्ट अध्यक्ष एवं पंचायत समिति सदस्य मानोता सुमन मीणा* ने कहा कि “पेड़ हमारे जीवन, पर्यावरण और भविष्य की सुरक्षा का आधार हैं। हमारा संकल्प केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए। प्रत्येक लगाए गए पौधे को अपने परिवार के सदस्य की तरह संरक्षण देकर बड़ा करना होगा।”
कार्यक्रम में *रंगलाल चावंडिया, मुकेश सीकर, चंद्रसिंह तहसीलदार, पूर्व सीआई बनवारीलाल भुरानपुरा, पूर्व मैनेजर नरसी मीणा, रामकुवार, रामचंद्र गढ़वाड़ी, राजेंद्र सिंह ब्रजपुरा* सहित टीम सुमन मीणा TSM के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
*धौला कुमावत मार्केट में हुआ पौधा वितरण, डॉ. हर सहाय ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश*
*हर परिवार लगाए दो पौधे – अभियान 2026*
जयपुर।
“पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान–2026” के तहत रविवार को जमवारामगढ़ क्षेत्र में वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम श्री लक्ष्मीनारायण मीणा मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग और टीम सुमन मीणा TSM द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के तहत कानड़ियावाला, काली पहाड़ी, राजपुरवास, भुरानपुरा, हरिपुरा, गढ़वाड़ी, बोबाड़ी, अजबपुरा, धुलेर, जयचंदपुरा, लाडिपुरा व धोला सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पौधे लगाए गए।धौला कुमावत मार्केट में शाम साढ़े छः बजे पौधा वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें *हनुमान सहाय सैनी, बाबू लाल डीलर, लालू राम सैनी, फूलचंद मीणा, विकाश मीणा, सीताराम प्रजापत, राधेश्याम फौजी, पिंटू सैनी, तेजराम प्रजापत, सुरेंद्र सैनी, बाबू लाल प्रजापत, जगदीश सैनी, नाथू लाल जी पूर्व सरपंच, प्रकाश सैनी, अजीत सैनी, राकेश प्रजापत, गजानंद वार्ड पंच, कमलेश वार्ड पंच, जयराम दौराता, शंकर दौराता, कृष्ण* सहित धौला कस्बे व ढाणियों के लोग मौजूद रहे।
डॉ. हर सहाय मीणा, आईएएस ने कहा कि प्रकृति ही हमारा जीवन आधार है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को दो पौधे लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए।
ट्रस्ट अध्यक्ष सुमन मीणा ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन और भविष्य की सुरक्षा का आधार हैं। महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से ही यह अभियान सफल होगा।


