
शहर के प्रसिद्ध *जनता विद्यालय, सिटी ब्रांच* में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्याध्यापिका *श्रीमती सी. वी. धकाते मैडम के हाथों ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर शिक्षिका *श्रीमती पी. जे. गंगमवार मैडम श्रीमती मिनमुले मैडम श्रीमती तुराणकर मैडम * एवं शिक्षक श्री मत्ते सर व श्री सातपुते सर विशेष रूप से उपस्थित थे।
ध्वजारोहण से पूर्व मंच पर उपस्थित अतिथियों ने *राष्ट्रपिता महात्मा गांधी* और *भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर* के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
*अतिथियों ने दिया मार्गदर्शन*
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अपने मार्गदर्शक भाषण में स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अंग्रेजों की गुलामी से देश को मुक्त कराने के लिए हमारे पूर्वजों ने कितने त्याग और बलिदान दिए। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पढ़-लिखकर देश का नाम रोशन करें और एक अच्छे नागरिक बनें।
*कार्यक्रम का आयोजन*
सम्पूर्ण कार्यक्रम का सुंदर नियोजन *श्री पानघाटे सर* ने किया, जबकि संचालन और आभार प्रदर्शन *कुबडे सर* ने किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकगण, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। पूरे परिसर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से माहौल देशभक्तिमय हो उठा।


