

महराजगंज।
धारा 138 एनआई एक्ट के वारंटी को नौतनवा पुलिस ने किया गिरफ्तार
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवा पुलिस ने धारा 138 एनआई एक्ट के एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ (PPS) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह (PPS) के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने 16 अगस्त 2026 को सकरौली उर्फ सूर्यपुरा, अड्डा बाजार से मनोज कुमार पुत्र नरसिंह को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर से संबंधित मु0न0 25508/24, धारा 138 एनआई एक्ट के मामले में न्यायालय से जारी वारंट से संबंधित था। गिरफ्तार अभियुक्त एस.एस. इंटरप्राइजेज का प्रोपराइटर बताया गया है और वह सकरौली उर्फ सूर्यपुरा, रामनगर, थाना नौतनवा का निवासी है।
पुलिस ने गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष चालान कर दिया। गिरफ्तारी 16 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे की गई।
[yop_poll id="10"]









