A2Z सभी खबर सभी जिले की

परसामलिक पुलिस ने 05 बोरी भारतीय यूरिया खाद की बरामद

FB IMG 1786983340327

थाना परसा मलिक/ महराजगंज

परसामलिक पुलिस ने 05 बोरी भारतीय यूरिया खाद की बरामद, कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत परसामलिक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम खैरहवा दूबे के पास से 05 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की है। बरामद खाद को कस्टम विभाग के सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को शाम करीब 4:40 बजे थाना परसामलिक पुलिस टीम ने ग्राम खैरहवा दूबे के पास कार्रवाई करते हुए 05 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की। बरामद खाद को धारा 113 कस्टम्स एक्ट के अंतर्गत दाखिल किया गया है। अब इसे अग्रिम आवश्यक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवां भेजा जाएगा।

पुलिस की इस कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में अवैध खाद तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा सीमा क्षेत्र में तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!