A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सशक्त युवा, सशक्त भारत विशेष जागरूकता अभियान ।           

सशक्त युवा, सशक्त भारत विशेष जागरूकता अभियान ।           IMG 20260817 WA0214 IMG 20260817 WA0213       माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार तथा अध्यक्ष (जिला एवं सत्र न्यायाधीश) एवं सचिव(अपर जिला न्यायाधीश )जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,पाली के तत्वावधानमें”सशक्त युवा, सशक्त भारत”विशेष अभियान के तहत राजकीय बांगड़ विधि महाविद्यालय पाली में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। उक्त शिविर मे मांगीलाल तंवर हेड पीएलवी द्वारा विधि विद्यार्थियों को हेल्प डेस्क एवं कैनोपी लगाकर जागरूक किया तथा इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को एआई, इनेबल डिफेक्ट्स,फ्राडस, डीपफेक्स, साईबर क्राइम, ऑनलाइन फाइनेंशियल सकैम्प, डिजिटल प्राईवेसी, सोशल मिडिया का जिम्मेदारी पूर्वक उपयोग, उपलब्ध रिपोर्टिंग तंत्रो पर इंट्रेएक्टिव सत्र के माध्यम से जागरूक किया जाना है साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100,स्थाई लोक अदालत आदि की भी जानकारी पेम्पलेट्स आदि वितरित कर दी गयी। इस कार्यक्रम में डॉ.आरिफ़ अली मोयल असिस्टेंट प्रोफेसर ने भी विधार्थियो को निःशुल्क विधिक सहायता व विधिक जानकारी प्रदान की। उक्त कार्यक्रम मे डॉ कीर्तिपाल सिंह काबावत,डॉ स्वेच्छा यादव,जयंत सोलंकी, हेमंत आदि सहित कई लॉ स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!